आज का वैदिक विचार
आज का वैदिक विचार
नम्रता कभी भी आपको जीवन में हारने नहीं देगी।
प्रत्येक व्यक्ति में कुछ गुण होते हैं और कुछ दोष भी होते हैं। गुणों के कारण व्यक्ति को आनंद उत्साह एवं सफलता मिलती है, और दोषों के कारण व्यक्ति के जीवन में दुख निराशा एवं असफलता देखने को मिलती है।
प्रत्येक व्यक्ति सफल होना चाहता है, सुखी होना चाहता है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जीतना चाहता है, और उसे सफलता या जीत प्राप्त कराएंगे, उसके अंदर विद्यमान उत्तम उत्तम गुण। उन उत्तम गुणों में एक गुण है, नम्रता. जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में व्यक्ति को जिताती है।
इसके विपरीत एक ऐसा दोष है, जो व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में हारने पर मजबूर कर देता है। अब उसे आप समझ ही गए होंगे। जी हां! आपने ठीक समझा। वह अभिमान ही है। बचपन से एक कहावत भी आपने सुनी होगी, कि, अभिमानी का सिर नीचा. इसका मतलब जो भी व्यक्ति अभिमान नामक दोष से ग्रस्त होगा, वह कभी जीवन में कहीं भी जीत नहीं सकता। जीतने का अर्थ भौतिक संपत्ति प्राप्त कर लेना या प्रसिद्धि प्राप्त कर लेना नहीं है। जीतने का अर्थ है, दूसरों के हृदय पर शासन करना। यह कार्य अभिमानी व्यक्ति कभी नहीं कर सकता, नम्र व्यक्ति ही कर सकता है।
इस विषय में भूतकाल के उदाहरण यदि देखें, तो श्रीराम जी, श्रीकृष्ण जी आदि नम्रता की मूर्ति थे। साथ ही साथ वे अत्यंत वीर पुरुष भी थे। इस कारण से वे सभी क्षेत्रों में सदा सफल एवं विजयी रहे। और आज तक करोड़ों व्यक्तियों के हृदय पर शासन कर रहे हैं।
और उनके विपरीत रावण कंस दुर्योधन आदि अति अभिमानी दुष्ट पुरुष थे। जो जीवन में असफल तो हुए ही; साथ ही आज तक उनकी निन्दा भी जारी है। इसलिए हमें यदि जीवन में सफलता और जीत चाहिए, तो उन्हीं सफल एवं विजयी पुरुषों श्रीराम जी श्रीकृष्ण जी आदि महापुरुषों के तुल्य नम्रता गुण को अवश्य ही धारण करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आगे आप समझ ही जाएंगे, फिर हमारा क्या भविष्य होगा।
कहने की आवश्यकता नहीं है, बुद्धिमान को संकेत ही पर्याप्त होता है।
जी हां, आप ठीक समझ गए । क्योंकि रावण और कंस का स्थान अभी खाली नहीं हुआ है। कोई न कोई दुरभिमानी व्यक्ति उसके स्थान पर बैठा ही रहता है । और परमात्मा की न्याय व्यवस्था से दंडित होता ही रहता है। जीवन में हारता ही रहता है।
- स्वामी विवेकानंद परिव्राजक
samelan, marriage buero for all hindu cast, love marigge , intercast marriage , arranged marriage
rajistertion call-9977987777, 9977957777, 9977967777or rajisterd free aryavivha.com/aryavivha app