स्वामी भीष्म जी महाराज (घरौंडा करनाल)
स्वामी भीष्म जी महाराज (घरौंडा करनाल)

स्वामी भीष्म जी महाराज (घरौंडा करनाल)
पुण्य तिथि (8 जनवरी) पर शत शत प्रणाम
सदा सुख शांति फैले मेरे भगवान दुनिया में। बनावे फिर से हम अपने वतन की शान दुनिया में। व्रतधारी, सदाचारी बने नर नार भारत में। वेद विद्या पढ़े सीखे ज्ञान विज्ञान दुनिया में। बहे दुध की नदियां मेरे इस देश भारत में। पशु, पक्षी गऊ माता ना हो कुर्बान दुनिया में। एशिया सर्व यूरोप में फहरावे ओ३म् का झंडा। वेद की शिक्षा के हित भाई करै सब दान दुनिया में। सकल विश्व के नर नारी रहे आजाद होकर के, कहै "भीष्म" घर -२ हो वेद व्याख्यान दुनिया में।।
"स्वामी भीष्म जी" आपकी गणना आर्य समाज व आधुनिक भारत के निर्माताओं में होती है। स्वामी जी ने भारत के पुर्नउत्थान तथा सामाजिक ,धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक पुर्नजागरण में अद्वितीय योगदान दिया है। आर्य समाज में ८० से ज्यादा भजन मंडलियां तैयार कर स्वतंत्र रुप से वेद प्रचार के लिए भेजी। जिन्होने हरियाणा समेत उत्तर भारत के अमूमन राज्यों में ख़्याती प्राप्त की है।