ईश्वर 

 ईश्वर 

 ईश्वर 

 ईश्वर 

(१) ईश्वर एक है व उसका मुख्य नाम 'ओ३म्' है। अपने विभिन्न गुण-कर्म-स्वभाव के कारण वह अनेक नामों से जाना जाता है।

(२) ईश्वर 'निराकार' है अर्थात् उसकी कोई मूर्त्ति नहीं है और न बन सकती है। न ही उसका कोई चिन्ह या निशान है।

(३)  ईश्वर 'अनादि, अजन्मा और अमर' है। वह न कभी पैदा होता है और न कभी मरता है।

(४) ईश्वर 'सच्चिदानन्दस्वरूप' है अर्थात् वह सदैव आनन्दमय रहता है, कभी क्रोधित नहीं होता।

(५) जीवों को उसके कर्मानुसार यथायोग्य न्याय देने के हेतु वह 'न्यायकारी' कहलाता है। यदि ईश्वर जीवों को उसके कुकर्मों का दण्ड न दे तो इससे वह अन्यायकारी सिद्ध हो जाएगा।

(६) ईश्वर 'न्यायकारी' होने के साथ-साथ 'दयालु' भी है अर्थात् वह जीवों को दण्ड इसलिए देता है ताकि जीव अपराध करने से बन्ध होकर दुःखों का भागी न बने, यही ईश्वर की दया है।

(७) कण-कण में व्याप्त होने से वह 'सर्वव्यापक' है अर्थात् वह हर जगह उपस्थित है।

(८) ईश्वर को किसी का भय नहीं होता, इससे वह 'अभय' है।

() ईश्वर 'प्रजापति' और 'सर्वरक्षक' है।

(१०) ईश्वर सदैव 'पवित्र' है अर्थात् उसका स्वभाव 'नित्यशुद्धबुद्धमुक्त' है।

(११) ईश्वर को अपने कार्यों को करने के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ती। ईश्वर 'सर्वशक्तिमान्' है अर्थात् वह अपने सामर्थ्य से सृष्टि की उत्पत्ति, पालन और प्रलय करता है। वह अपना कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ता।

sarvjatiy parichay samelan, marriage buero for all hindu cast, love marigge , intercast marriage , arranged marriage

rajistertion call-9977987777, 9977957777, 9977967777or rajisterd free aryavivha.com/aryavivha app