आज का वैदिक पञ्चाङ्ग

आज का वैदिक पञ्चाङ्ग

आज का वैदिक पञ्चाङ्ग

        

आपका दिन  शुभ  हो 


श्रावणकृष्ण-७-२०७७
   
  12 जुलाई 2020  

~~~~~
दिन -----           रविवार
तिथि ---            सप्तमी
नक्षत्र -------       उत्तरा भाद्रपद
पक्ष ------          कृष्ण
माह-- ---          श्रावण
ऋतु --------       वर्षा
सूर्य दक्षिणायणे,उत्तर गोले  
विक्रम सम्वत --2077 
दयानंदाब्द -- 196
शक सम्बत -1942
मन्वन्तर ---- वैवस्वत 
कल्प सम्वत--1972949122
मानव,वेदोत्पत्ति सृष्टिसम्वत-१९६०८५३१२२

सूर्योदय -((दिल्ली)5:31
सूर्यास्त--( दिल्ली)7:22


पहला सुख निरोगी काया
  स्वस्थ रहने के नियम- रात में दूध अवश्य पिएँ, नित्य 4 किलो तक पानी अवश्य पिएँ,  भोजन शांतिपूर्वक करें, काम समय पर करें, दया करूणा मन में रखें , ना बुरा सोचे न करें,, प्रभु का चिंतन अवश्य करें
 
आज का विचार

    कानून व्यक्ति समाज व राष्ट्र की उन्नति के लिए होता है ..,और विकास दुबे की मौत से व्यक्ति समाज व राष्ट्र खुश है..! -- रूप

 

 हिन्दी संकल्प पाठ 

हे परमात्मन् आपको नमन!!आपकी कृपा से मैं आज एक यज्ञ कर्म को तत्पर हूँ, आज एक ब्रह्म दिवस के दूसरे प्रहर कि जिसमें वैवस्वत मन्वन्तर वर्तमान है,अट्ठाईसवीं चतुर्युगी का कलियुग जिसका प्रथम चरण वर्तमान है,कि जिसका काल अब 5122 वर्ष चल रहा है ,सृष्टि कल्प सम्वत्सर एक अरब सतानवे करोड़ उन्तीस लाख उनन्चास हजार एक सौ बाईसवां वर्ष है,तथा वेदोत्पत्ति  मानव उत्पत्ति सृष्टिसम्वत एक अरब छियानवे करोड़ आठ लाख तिरेपन हजार एक सौ बाईसवां ,विक्रम सम्वत् दो हजार सतत्तर है,दयानंदाब्द 196वां है, सूर्य दक्षिण अयन में उत्तर गोल में वर्तमान है ,कि ऋतु वर्षा , मास आषाढ़ का कृष्ण पक्ष ,तिथि - सप्तमी , नक्षत्र उत्तराभाद्रपद ,दिन आज  रविवार है ,अंग्रेजी तारीख 12 जुलाई को भरतखण्ड के आर्यावर्त देश के अंतर्गत, ..प्रदेश के  ....जनपद...के ..ग्राम/शहर...में स्थित (निज घर में,या आर्यसमाज मंदिर में) मैं ...अमुक गोत्र में उत्पन्न, पितामह श्री ....(नाम लें ).के सुपुत्र श्री  .(पिता का नाम लें)उनका पुत्र मैं ...आज सुख ,शान्ति ,समृद्धि के लिए तथा आत्मकल्याण के लिए  प्रातः वेला में यज्ञ का संकल्प लेता हूँ,जिसके निर्देशक /ब्रह्मा के रूप में आप आचार्य..... श्री का वरण करता हूँ
 आचार्य संजीव रूप               
संस्थापक/संचालक -आर्य संस्कारशाला,आर्य समाज गुधनी,बदायूँ,उप्र 

samelan, marriage buero for all hindu cast, love marigge , intercast marriage , arranged marriage

rajistertion call-9977987777, 9977957777, 9977967777or rajisterd free aryavivha.com/aryavivha app